अलीगढ़, अगस्त 12 -- n हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे बेटे का स्वागत करने पहुंचे थे किशन िसंह जट्टारी, संवाददाता। हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे कांवड़ियों के स्वागत के लिए पहुंचे एक पिता की यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सड़क हादसों में दंपती समेत 50 से ज्यादा घायलघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, ग्राम जैदपुरा निवासी दिगंबर अपने परिजनों के साथ पवित्र कांवड़ लेकर हरिद्वार से जेवर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचने पर दिगंबर के पिता किशन सिंह (लगभग 52 वर्ष) पुत्र मदनलाल अपने पुत्र और अन्य कांवड़ियों को सुरक्षित घर ला...