अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नया शिक्षा सत्र शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इसके साथ ही निजी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। शहर के कई छोटे और बड़े स्कूलों में एडमिशन के नाम पर खूब मनमानी फीस वसूली जा रही है। इससे अभिभावकों की जेब जमकर ढीली हो रही है।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालयों में एडमिशन फीस के नाम पर 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की रकम वसूली जा रही है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर अलग-अलग मदों में अतिरिक्त शुल्क भी लिया जा रहा है, जिससे कुल खर्च और बढ़ जाता है। इस बढ़ती फीस के कारण सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अपने बच्चों का अच्छे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में दाखिला कराना बेहद मुश्किल हो गया है।स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा के नाम पर यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.