भागलपुर, अगस्त 7 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बेगूसराय से गुरुवार को कांवरियों का जत्था कांवर रथ लेकर सुल्तानगंज पहुंचे। यहां कांवरियों ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और कांवर पूजन, जल संकल्प लेकर बाबाधाम के लिए प्रस्थान किया। जत्थे में शामिल कांवरिया ने बताया कि पहली बार कांवर रथयात्रा यहां से पैदल कांवर यात्रा की शुरुआत की है। विकसित बिहार हो और जग कल्याण के उद्देश्य से बाबा के दरबार में अर्जी लगाने जा रहे हैं। तीन दिन में यात्रा पूरी कर भगवान भोले के पवित्र माह के कृष्ण पक्ष एकादशी को जल अर्पण करेंगे। वही दूसरी ओर बेगूसराय जिला के शिव शक्ति संघ के दर्जनों सदस्य महाकाल महादेव की प्रतिमा स्थापित कर गंगा जल भरने मंदिर घाट पहुंचे। यह भी पढ़ें- अनोखा कांवर ले जा रहे बंगाल के कांवरिया यहां कांवर को सुसज्जित कर जत्था में श...