गंगापार, अगस्त 13 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के पावन महीने में क्षेत्र से गुजर रही कांवर यात्रा में इस बार भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग भी देखने को मिल रहा है। कांवरियों के जत्थे डीजे और साउंड सिस्टम पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वंदे मातरम, भारत माता की जय और देशभक्ति के अन्य नारों से कांवर यात्रा का मार्ग गूंज रहा है।कांवरियों के जत्थों में शामिल युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। वहीं, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच देशभक्ति गीतों ने यात्रा के माहौल को और भी जोशीला बना दिया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा नगर रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया जा रहा है और उनक...