मिर्जापुर, जुलाई 19 -- मड़िहान। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को मड़िहान एसडीएम संतोष ओझा ने अधिकारियों संग बैठक की। सोनभद्र शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी बारिश होने पर मड़िहान घोरावल मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो जाता है। यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसडीएम ने संबंधित विभागों को तत्काल नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। कहाकि कांवड़ मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, पेयजल व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने मंत्री स...