भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर। श्रावणी मेला के एक सप्ताह पूरे होने को है। अब तक करीब 4 से 5 लाख कांवरियों ने पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा का जल लेकर कांवर यात्रा शुरू कर दी है एक-दो दिन के बाद दूसरी सोमवारी के लिए जल उठाने वालों की भीड़ लगने शुरू हो जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा की तैयारी कर रखी है। नदी घाटों पर बैरिकेडिंग और जाली लगाकर जहां डूबने से बचाव के उपाय किए गए। वही, गंगा घाट से कच्चे कांवरिया पथ पर मैट बिछा कर पैदल चलने वालों को सुकून का एहसास कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता : पहली सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...