कांवर पद यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हुई फूलों की बारिश, झांकी भी लोगों का बना आकर्षण का केन्द्र
कोडरमा, अगस्त 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सावन की अंतिम सोमवारी पर झरनाकुंड, झुमरीतिलैया से ध्वजाधारी धाम के लिए निकली कांवर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। करमा में स्थानीय युवकों ने दो जेसीबी मशीनों के ऊपर से कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई थी। कांवर पदयात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के साथ बजरंगबली की झांकी देखने के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ जुटी रही। कई युवा 50 किलो से अधिक जल लेकर करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर ध्वजाधारी धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पदयात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.