प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को सैकड़ों कांवरिए संगम का जल लेकर काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान करेली के चाट वाली गली से निकली 19वीं बोल बम पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने भगवान भोलेनाथ व मां पार्वती का पूजन कर कांवर यात्रियों को शुभकामनाएं दी। यात्रा में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवान सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी मनोकामना पूर्ण करें।इस मौके पर बोल बम कमेटी के अध्यक्ष बच्चा केसरवानी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, विष्णु साहू, संजीव केसरवानी, विवेक साहू आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: नागेश्वर महादेव मंदिर से शहर में निकली भव्य कांवर यात्रा यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का...