दुमका, अगस्त 27 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।ऐतिहासिक मंदिरों का गांव मलूटी में 50 से अधिक शिवलिंग स्थापित शिव मंदिर टेराकोटा से सुसज्जित श्रद्धालु एवं बोल बम कांवरियों को दर्शन के लिए लुभा रहा है। अति प्राचीन विश्व धरोहर के रूप में प्रसिद्ध मंदिरों का गांव मलुटी में भारी संख्या में श्रद्धालु व बोल बम कांवरिया पहुंच रहे हैं। यहां मुख्य रूप से मां तारा की बड़ी बहन मां मौलिक्षा की पूजा-अर्चना होती है। विश्व धरोहर के रूप में प्रसिद्ध यहां कभी 50 से भी अधिक शिवलिंग स्थापित शिव मंदिर आज भी मौजूद है। मलूटी में अलंकृत बंगाल शैली के उत्तर मध्यकालीन 17 वीं सदी व 19वीं सदी में मंदिरों का एक समूह अवस्थित है। कहा जाता है यह स्थान कभी मल्ल राजाओं की राजधानी थी एवं मल्लुहाटी के नाम से प्रसिद्ध थी पिछली शताब्दी में यहां 108 मंदिर थी जो अब 72 शेष रह गई है। ...