प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा श्रावण मास एवं कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। पुलिस आयुक्त ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए कि कांवरियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कांवरियों के साथ सौम्य व्यवहार उन्होंने पुलिसकर्मियों को कांवरियों के साथ सौम्य व्यवहार और हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने मातहतों से कहा कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिसबल, सीसीटीवी, ड्रोन व पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए निगरानी रखी जाए और डिवाइडरों के अवैध कट बंद कराने के साथ ही घाटों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। फ्लोटिंग बैरियर व साइन बोर्ड लगाए जाएं तथा शिविर...