बोकारो, अगस्त 22 -- बेरमो, प्रतिनिधि। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास में कांवर यात्रियों की सेवा में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह ने पांच दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर 21 अगस्त को आरंभ कर दी है। सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवर मार्ग में कटोरिया में आयोजित सेवा शिविर में अनूप सिंह अपनी पत्नी कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह और कई सहयोगियों के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुट गए हैं। जहां कांवरियों को निःशुल्क भोजन, फल, गर्म व ठंडा पेयजल, मालिश और चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। रात्रि में जागरण व भक्ति भजनों का भी आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...