कांवरियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सर्राफ के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कुमार गौरव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि कांवरियों को शहर में प्रवेश के बाद विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से महिला कांवरियों को ज्यादा परेशानी होती है। इस दौरान कांवरियों के लिए अस्थायी विश्राम स्थल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता केंद्र तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई। मौके पर भाजपा नेता राकेश पटेल, विपुल कुमार, आदेश राजपूत, ज्योति कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- कांवरियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन तत्पर : एसडीओ
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.