जमशेदपुर, जुलाई 23 -- श्रावणी मेला के मद्देनजर बिलासपुर रेलवे जोन ने आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया, ताकि छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्टेशनों से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों व अन्य श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। रेलवे जोन के अनुसार, आरा से 06, 13, 20 एवं 27 अगस्त साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर न जाकर चांडिल-कांड्रा और सीनी स्टेशन होकर चलेगी जबकि, दुर्ग से खुलने वाली ट्रेन सामान्य मार्ग से संचालित होगी। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण साउथ बिहार ट्रेन को नवंबर तक कई दिन बदले मार्ग पर चलाने या राउरकेला के आगे रद्द करने का आदेश हुआ था, लेकिन सावन को लेकर अगस्त में ट्रेन रद्द नहीं होगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत रेलवे के निर्णय से रोज सैकड़ों कांवरियों को आवागमन...