चंदौली, जुलाई 29 -- पीपीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर श्रावणी मेला के कारण कांवरियों और आम यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बीते मंगलवार की देर रात व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान जवानों ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, यात्री हाल, स्टेशन परिसर के साथ-साथ गुजरने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों तक पहुंचकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अभियान को ऑपरेशन जन जागरण नाम दिया गया है। अभियान के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के लिए कई महत्वपूर्ण बातों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- सावन माह में अचानक नहीं बदले जाएंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म य...