बांका, अगस्त 5 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार को एक कांवरिया बाईक के धक्के से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयकुरा गांव निवासी सज्जन यादव (60) बताया गया है। घटना में बाईक चालक कांवरिया भी जख्मी हो गया। जख्मी बाईक चालक पूर्णिया जिले के तेलंता निवासी जयगोपाल कर्मकार का पुत्र मनोरंजन कर्मकार (23) बताया गया है। जख्मी कांवरिया का ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सज्जन यादव किसी काम से साइकिल से कठौन गया था। काम पूरा करने के बाद वह साईंकिल से अपने घर उदयकुरा लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाइक के धक्के से एक 60 वर्ष के वृद्ध की मौत इसी दौरान कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक कांवरिया बाईक ने उसकी साईकिल में धक्क...