कांवरिया बनकर आई गुजरात पुलिस ने तीन साइबर ठग को दबोचा
गिरडीह, अगस्त 2 -- बेंगाबाद। गुजरात के सूरत के एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की साइबर ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुजरात के साइबर पुलिस ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से नाटकीय अंदाज में कार्रवाई करते हुए ठग के मास्टरमाइंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बोल-बम कांवरिया का वेश धारण कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला सूरत के एक व्यवसायी से जुड़ा है। आरोप है कि ठगों ने व्यवसायी के मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी और उसमें लॉगिन कराने के बहाने उसके बैंक खाते से 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी कर ली। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने सूरत साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। जांच में ठगी का तार झारखंड के बेंगाबाद से जुड़ा मिला। मामले की अनुसंधान जुटी गुजरात पुलिस की टीम बेंगाबाद पहुंची। बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.