गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में अनुभाग के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे ने ऑपरेशन दहन (माल निस्तारण), ई-साक्ष्य, ई-समन, मिशन कर्मयोगी के तहत आईजीओटी पोर्टल, लंबित विवेचनाओं, जीपीएफ पासबुक, कैशलेस हेल्थ कार्ड, चरित्र पंजिका में नामिनी दर्ज करने और जीआरपी पुलिस लाइन स्टोर में उपलब्ध सामग्री सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा, स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व...