फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- फर्रुखाबाद। गंगा में डूबने और हाईवे पर सड़क हादसों की घटनाओं को देखते हुए कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पांचाल घाट समेत प्रमुख गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घाटों पर टीन से बैरिकेडिंग कराकर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक घाटों पर पुलिस के साथ लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी डा. अंकुर लाठर ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने या कोई अप्रिय घटना होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशा...