मुरादाबाद, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में कांवड़िया कोतवाली चौराहा से गुजरते हैं लेकिन यहां नाला निर्माण के गति काफी धीमी होने और निर्माण सामग्री तथा पानी का टैंकर खड़े रहने से मंगलवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इस नाले का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराने की मांग की है। महाशिवरात्रि का पर्व पंद्रह को है,पर्व से दो दिन पहले ही शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने लगते हैं। कांवडियां कोतवाली चौराहा से बड़ी संख्या में गुजरते हैं। लेकिन यहां चल रहे नाले के निर्माण की सुस्त रफ्तार से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज गुप्ता, पूर्व पालिका सभासद राजेंद्र चंद्र पांडे ने उच्चाधिकारियों से तत्काल सड़क से निर्माण सामग्री और टैंकर, ट्रैक्टर ट्राली आदि हटवाने की मांग की है...