एटा, फरवरी 9 -- महाशिवरात्रि पर्व एवं रमजान माह एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से कराने को मंडलाआयुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में स्नानार्थियों की सुरक्षा को स्नान घाटों पर समुचित जल बैरीकेडिंग, गहरे पानी की पट्टिका/खतरा चिन्ह लगाए जाने, प्रभावी भीड़ नियन्त्रण सुनिश्चित किया जाए। कांवड़ मार्ग पर भारी वाहन पर रोक लगाई जाए या फिर ट्रैफिक ड़ायवर्जन किया जाए। सड़को पर गढ्ढो की मरम्मत, विद्युत पोल, बिजली तार को सही कराए। डीएम, एसएसपी खुद मार्गो के निरीक्षण करें। कांवड़ियों की सुरक्षा को पर्याप्त पुलिस पेट्रोलिंग की की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.