मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य पावर कारपोरेशन के द्वारा कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कांवड़ लेकर आने वाले सभी शिवभक्तों का स्वागत करते हुए अपील की है कि कांवड़ शिविर में लाइट जलाने के लिए संचालकों को अस्थाई बिजली कनेक्शन लेना होगा। जिसकी प्रोसेसिंग फीस 100 रुपए जमा करनी होगी। पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर लगाने वाले व्यक्ति अस्थायी विद्युत कनेक्शन सिंगल विंडो काउंटर के माध्यम से विद्युत वितरण खंड वाणिज्य प्रथम, टाउनहॉल, जानसठ और खतौली कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 घंटे सेवाएं देने के लिए बनी अस्थायी मेडिकल हेल्प पोस्ट ...