हापुड़, अगस्त 7 -- कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। अग्निशमन अधिकारी ने क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिविरों में लगाए गए फायर उपकरणों की जांच की गई और उनकी कार्यशीलता को परखा गया। निरीक्षण के दौरान शिविर संचालकों और वहां तैनात कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, रखरखाव और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के तरीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए।नोएडा यह भी पढ़ें- Bagpat News: अधिकारी कर रहे निरीक्षण, बाजारों में रौनक स...