हाथरस, अगस्त 4 -- सिकंदराराऊ। रविवार की रात्रि कासगंज रोड स्थित गांव नावली पर कांवड लेने शुरू जा रहे दो बाइक सवार आपस में टकरा गये। जिसके चलते पांच युवक घायल हो गये और हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। और सभी घायलों को सीएचसी पर लाकर उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन युवकों को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात आगरा क्षेत्र निवासी युवक वाइको पर कांवड लेने के लिए सोरों जा रहे थे। जैसे ही सवार युवक गांव नावली के समीप रात्रि 9:00 बजे के लगभग पहुंचे। इसी दौरान तेज गति से बाइकों को आगे निकलने को लेकर आपस में बहस हो गई और उसी के चलते दोनों बाइकें टकरा गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: दो बाइक की सीधी टक्कर में कांवरियों समेत छह घायल, दो हायर सेंटर रेफर जिस पर सवार पांच युवक रवि पुत्र महेश, रूपेश प...