बदायूं, जुलाई 19 -- बदायूं, संवाददाता। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़यात्रा के दौरान खुले में शराब की दुकानें नहीं चलेंगी। कांवड़ रूट पर पड़ने वाली सभी दुकानों को तिरपाल से ढका जाएगा। जिससे मदिरा पान करने वाले खुले में शराब खरीदकर न ले जा सकें। कांवड़ रूट पर पड़ने वाली सभी 71 अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकानों को ढके जाने का आदेश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: सावन मास में नहीं खुलेंगी मीट एवं मछली की दुकानेंपुलिस और प्रशासन की तैयारी तिरपाल में ढंकने के बाद ही शराब कारोबारी शराब बेच सकेंगे। ऐसे में प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी जारी की है कि इस रूट पर कोई शराब की दुकान ढंकी नहीं मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट के अलावा शहर भर में मांस, मछली की दुकानों पर प्रतिबंध रहत...