बरेली, जुलाई 12 -- सावन के दौरान कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार रूट प्लान में फेरबदल किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने रूट का निरीक्षण कर तिलहर सीओ के साथ बैठक की। कछला से जल भरने के लिए मुख्य आवागमन बरेली-बदायूं रोड से होता है, जो इन दिनों निर्माणाधीन है। इसके लिए भारी वाहनों को बिनावर से ही गंगा एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट करने की प्लानिंग है। फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर में कांवड़ियों एवं वाहनों की आवागमन की व्यवस्था देखने के लिए शनिवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने इन दोनों रूटों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: एडीजी, डीआईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण इसके लिए शाहजहांपुर में तिलहर के सीओ के साथ मीटिंग भी की गई है। इस दौरान बदायूं से आने वाले कांवड़िय...