रिषिकेष, अगस्त 9 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए समस्त विश्व के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। रविवार को श्रावण मास के अवसर पर बैराज के समीप विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग कांवड़ियों को अल्पाहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु ऋषिकेश की पावन भूमि से गंगाजल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए निकलते हैं, जो आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बोल बम के जयघोष के साथ रवाना हुए कांवरिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...