वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 29 -- यूपी में कावंड़ यात्रा के लिए इस बार भी रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। भैंसाली बस अड्डे को गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट किया जाएगा। रूट डायवर्जन के साथ मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, मोहननगर, कौशांबी, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मुजफ्फरनगर आदि जाने वाली बसों का औसतन किराया करीब 40 रुपये तक बढ़ेगा। इसके चलते रोडवेज यात्रियों को न केवल अपनी मंजिल के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी बल्कि बढ़ा किराया भी देना होगा। जिला प्रशासन ने भैंसाली बस अड्डे को 30 जुलाई तक शिफ्ट करने को कहा है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ही भैंसाली अड्डे को सोहराबगेट बस अड्डे पर 31 जुलाई या 1 अगस्त तक शिफ्ट किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाईवे वनवे, द...