गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। कांवड़ यात्रा से पहले बिजली के जर्जर खंभे और तार दुरुस्त किए जाएंगे। कांवड़ यात्रा में बिजली इस्तेमाल के लिए अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे। इस संबंध में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी किए है। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों, शिविर और मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि कांवड़ मार्गों पर विद्युत व्यवस्था पुख्ता की जाए। अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लें। जिन मार्गों से कांवड़ियां जाएंगे उन पर पड़ने वाले बिजली के खंभों का परीक्षण किया जाए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा से पहले बिजली के जर्जर खंभे-तार दुरुस...