हापुड़, जुलाई 20 -- सावन मास की शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से जहां लाखों कांवड़िया हापुड़ की तरफ आएंगे वहीं ब्रजघाट तीर्थनगरी से भी लाखों शिवभक्त विभिन्न राज्यों समेत जनपदों के लिए कांवड़ लेकर जाएंगे। जिसको देखते हुए सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शिवरात्रि पर 6 दिनों तक रुट डायवर्जन रहेगा। जबकि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तरफ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस की कई टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया है। जबकि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पहुंच कर संदिग्ध लोगों की जांच की, वहीं पुख्ता आईडी होने पर ही होटल संचालकों को कमरे देने के निर्देश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 घंटे सेवाएं द...