लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- चपरतला। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के आसपास आवारा एवं निराश्रित गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं हाईवे पर घूम रहे गोवंश को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से पकड़कर निकटवर्ती गौशालाओं में भेजा गया, ताकि कांवड़ यात्रियों तथा अन्य राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा : आरटीओ वाहन संचालकों के साथ की बैठक इसी को देखते हुए य...