अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि से पहले निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों के दावों के बीच शहर में भोले के भक्तों का मार्ग खुद अव्यवस्था की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। आगरा रोड से लेकर रामघाट रोड तक जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं। हाथरस अड्डा और सासनी गेट पर इंटरलॉकिंग के नाम पर सड़क को खोद कर डाल दिया गया है। रामघाट रोड पर अतरौली अड्डे के पास खड़ी मशीनें कांवड़ियों के मार्ग में बाधा बनने को तैयार हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मात्र 48 घंटे में यह मार्ग कैसे सुगम हो पाएगा। इंटरलॉकिंग कार्य से आगरा रोड पर बढ़ी परेशानी अलीगढ़। आगरा रोड पर हाथरस अड्डे पर फुटपाथ खोदकर इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो साल पहले ही यहां इंटरलॉकिंग लगाई गई थी, इसके बावजूद दोबारा खुदाई कर दी गई। इससे न केव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.