मेरठ, जुलाई 29 -- मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की विशेष व्यवस्था रहेगी। सावन के पहले दिन अर्थात 30 जुलाई से 14 अगस्त तक रैपिड और मेट्रो के 52 अतिरिक्त फेरे होंगे। हर आठ मिनट पर हाईस्पीड नमो भारत की सेवाएं उपलब्ध होगी। इसके बावजूद भीड़ अधिक हुई तो पांच-पांच मिनट पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार होगा। एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क मार्गों पर होने वाले जाम की स्थिति और संभावित भीड़ को देखते हुए 30 जुलाई से 14 अगस्त तक नमो भारत कॉरिडोर पर विशेष परिचालन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन 52 अतिरिक्त फेरे (ट्रेन ट्रिप्स) संचालित किए जाएंगे। वर्तमान में नमो भारत हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध हैं, जो विशेष व्यवस्था के तहत 30 जुलाई से 14 अगस्त तक घटाकर हर 8 मिनट कर दी जाएगी। यदि यात्रियों क...