कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाओं और सुविधाओं से शिवभक्त संतुष्ट
हरिद्वार, अगस्त 8 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। कांवड़ यात्रा में पहुंचे शिवभक्तों ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर अपना फीडबैक दिया। शिवभक्तों ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया। पुलिस की व्यवस्थाओं को लेकर शिवभक्तों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। साथ ही गंगा घाटों और कांवड़ मेला क्षेत्र में हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मेला पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.