कांवड़ यात्रा में बेहतर सुविधाएं देने की मांग
काशीपुर, जुलाई 24 -- काशीपुर। धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित धर्मशालाओं एवं होटलों की नियमित निगरानी करने, भोजनालयों में रेट सूची और संचालकों की पहचान सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: कांवड़ यात्रा के दौरान होटल-ढाबों पर रहेगी निगरानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.