मेरठ, जुलाई 15 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों के आदेश पर अलर्ट हो गई है। पुलिस ने 75 डीजे संचालको को चिह्नित कर नोटिस भेंजे हैं। वहीं पुलिस ने हाईवे पर मटौर से सकौती तक रहने वाले अंधेरे और दौराला लावड़ रोड पर हुए गड्ढों को लेकर भी संबधित विभाग को अवगत कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कांवड़ यात्रा के दौरान गुजरने वाले गाजियाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि के 75 डीजे संचालकों को चिह्नित किया गया। डीजे संचालकों को नोटिस भेजकर कांवड़ यात्रा के नियमों की जानकारी देते हुए उलंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ यात्रा : डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर रहेगा प्रतिबंध कांवड़ यात्रा में 10 फिट से अधिक ऊंचे और चौड़े, अधिक ध्वनि ...