मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरनगर सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान जिला महिला अस्पताल में जन्मे जुड़वां बच्चों में एक की तबीयत बिगड़ने लगी है। सात माह में प्री-मैच्योर जन्म होने के कारण दोनों नवजात बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि एक की हालत सामान्य है, लेकिन जुड़वा बच्चों को साथ रखने की समस्या को देखते हुए दोनों को साथ में रेफर किया है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान मनीषा ने दिया बेटे को जन्मप्रसव की प्रक्रिया दिल्ली के भलस्वा निवासी 20 वर्षीय नेहा अपने साथी कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही थी। सावन के पहले सोमवार को मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश करते ही सात माह की गर्भवती नेहा को तेज प्रसव पीड़ा ...