हापुड़, अगस्त 7 -- श्रावण माह की कांवड़ यात्रा में एक ओर जहां लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के पीछे कुछ ऐसे गुमनाम हीरो भी हैं, जिनका नाम शायद इस यात्रा में न लिया जाए, लेकिन उनकी मेहनत के बिना कांवड़ यात्रा की व्यवस्था अधूरी मानी जाएगी। कोई भंडारे में सेवा को संभाल रहा है, कोई रातभर सफाई कर रहा है तो कोई सेवा शिविरों में भोजन, पानी और विश्राम की व्यवस्था में जुटा हुआ है। यही लोग कांवड़ यात्रा की असली ताकत बनकर सामने आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा में ऐसे अनेक पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, स्वयंसेवक और समाजसेवी हैं, जो बिना किसी पहचान या सम्मान की अपेक्षा के दिन-रात सेवा में जुटे हैं। कोई घायल कांवड़िए का उपचार करा रहा है, कोई पानी पिला रहा है, कोई ट्रैफिक संभाल रहा है तो कोई सफाई ...