हापुड़, जुलाई 18 -- डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। डीएम कविता मीना ने बताया कि कावड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त भ्रमण कर लिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण मार्ग पर बैरिकेडिंग, सी.सी.टी.वी, ड्रोन कैमरा एवं पर्याप्त पुलिस, पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि कावड़ मार्ग, शिविर स्थलों एवं घाटों पर नियमित साफ-सफाई, चूना छिड़काव, मोबाइल टॉयलेट एवं ...