हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिले से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने हाथरस-सिकंदराराऊ स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान डीएम ने कांवड़ियों के आने-जाने वाले सिकंदराराऊ-हाथरस मार्ग के नगला रति, सलेमपुर बाईपास कट, वाहनपुर जंक्शन बाईपास, मैण्डू आदि स्थानों का भ्रमण किया। मार्ग में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु व उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और कांवड़ियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने के निर्देश दिए। डीएम ने एनएचएआई को टूटी हुई सड़कों को सही कराने, सड़कों की पैंचिंग कराने एवं जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां रोड सेफ्टी साइनेजिज लगाने के निर्देश दिए गए।...