नई दिल्ली, जुलाई 23 -- सावन 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। इसको लेकर कांवड़ यात्रा को तैयारियां तेज हैं। यूपी में प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग पी.गुरुप्रसाद ने कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकाय स्तर से कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर साफ-सफाई की लाइव मानीटरिंग डीसीसीसी (कमांड सेंटर व जिला नियंत्रण कक्ष) के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रमुख सचिव ने बैठक में कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाने और पेयजल के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि कांवड़ यात्रा में बने शिविरों में प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। नगरीय निकायो में स्थित शिवालयों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफ...