बिजनौर, फरवरी 9 -- चांदपुर। एसपी ग्रामीण प्रकाश सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित आवागमन देने के पुलिस को निर्देश दिए। सोमवार को एसपी ग्रामीण प्रकाश सिंह ने सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के साथ चांदपुर क्षेत्र से फाल्गुन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के आवागमन रास्तों का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने रेलवे फाटक से रामलीला ग्राउंड व क्षेत्र में निरीक्षण कर यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। एसपी ग्रामीण ने पुलिस को कांवड़ यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने, कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पुलिस पिकेट आदि तैनात करने, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.