गिरडीह, अगस्त 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवघर कांवड़ यात्रा के लिए सुल्तानगंज से जल उठाकर पदयात्रा पर गए अभाविप के सदस्य नीरज चौधरी ने अपने ऊपर हुई एफआईआर पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नीरज ने ​कांवड़िया वेशभूषा में एक वीडियो जारी कर बताया कि वे 20 अगस्त को कांवड़ यात्रा के लिए निकले थे और 21 तारीख से सुल्तानगंज से जल उठाकर लगातार पैदल यात्रा पर हैं। इसी 21 तारीख को गिरिडीह के झंडा मैदान में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला किया गया था। ​छात्र नेता नीरज चौधरी ने कहा कि वे उस वक्त कांवड़ यात्रा में थे और उनका नाम भी बेवजह एफआईआर में दर्ज किया गया हैं। यह भी पढ़ें- झामुमो जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद एवं 20-25 अज्ञात पर प्राथमिकी इस मामले की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों पर कार्रवाई ...