रुडकी, अगस्त 2 -- कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचने के साथ ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल लगातार तैनात है, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह डायवर्जन और विशेष प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल पुलिस, पीआरडी जवानों और होमगार्ड के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में एआई कैमरों से कांवड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे हो रही निगरानी, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर यात्रा के दौरान रास्ता भटकन...