कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए समन्वय जरूरी: एसएसपी
सहारनपुर, जुलाई 25 -- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी अभिनंद सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठनों, एसपीओ, ट्रैफिक वार्डन और सिविल डिफेंस के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई। एसएसपी ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से यात्रा को लेकर सुझाव लेते हुए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के साथ समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। स्वयंसेवकों के माध्यम से श्रद्धालुओं की मदद करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्राः सोशल मीडिया पर 24 घंटे पुलिस की पैनी नजर सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील भी की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.