नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्था करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि किन रास्तों से कावंड़ यात्रा को दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा और इसके लिए बॉर्डर वाले क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा एवं ट्रैफिक के बंदोबस्त किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने जोर दिया कि दिल्ली एवं यूपी पुलिस बेहतर तालमेल के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान तैनात रहेगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी एसएसपी ने कावंड यात्रा मार्ग पर परखी सुरक्षा व्यवस्थाएंबैठक का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त आयुक्त विजयंता गोयल आर्य ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा जल्द शुरु होने वाली है। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात दोनों ही बिंदुओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित क...