मुरादाबाद, जुलाई 28 -- 29 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बस स्टैंड प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्योहारा जसपुर बस यूनियन अध्यक्ष शाईक पठान की ओर से जारी आदेश में सभी ड्राइवरों, परिचालकों और बस स्टैंड कर्मचारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार कोई भी कर्मचारी शराब या किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन नहीं चलाएगा और न ही ड्यूटी करेगा। यदि कोई ड्राइवर, परिचालक या बस स्टैंड का मुंशी नशे की हालत में पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसका कार्यकाल समाप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: सुरक्षा के लिए सड़कों पर रहेंगे 82 बाइक सवार दस्ते इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में केवल नंबर वाली गाड़ियों को ही ...