बिजनौर, फरवरी 3 -- आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ ढमलपुरी फाटक से लेकर नगर के रामलीला ग्राउंड तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ढमलपुरी फाटक के समीप जाने वाले मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कांवड़ियों के लिए की जा रही व्यवस्था लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कावड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस मौके पर एसआई मदन पाल सिंह, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.