फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- फर्रुखाबाद। कावंड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा के दौरान सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके, इसे लेकर एडीएम अरुण कुमार और एएसपी गिरीश कुमार ने सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग, गंगा घाटों और हाईवे पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा घाटों पर कांवड़ियों के स्नान और जल भरने के दौरान सभी को गहरे पानी की ओर जाने से रोका जाए। इसके लिए घाटों पर पर्याप्त बेरिकेडिंग कराई जाए और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखें। किसी भी कांवड़िये के बेरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में...