रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के सरस सत्संग मंडल से संबद्ध शिव भक्तों का एक जत्था सोमवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। यह जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए बाबाधाम, देवघर पहुंचेगा। वहां श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना करेंगे। नेतृत्व शिव भक्त उदय शर्मा कर रहे हैं। रांची के 35 श्रद्धालुओं के साथ-साथ गुवाहाटी के 25 शिव भक्त शामिल हैं। रांची रेलवे स्टेशन पर संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रियों को सप्रेम विदा किया। सुल्तानगंज प्रस्थान करने से पहले सभी शिव भक्तों ने रांची स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व, रविवार शाम को हरमू रोड में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.