वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 29 -- सावन माह में श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुरक्षा को लेकर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रयागराज में रूट डायवर्जन और वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के बाएं लेन पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शास्त्री पुल पर भी रोडवेज बसों और भारी वाहनों पर नोइंट्री लागू की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है। डीसीपी यातायात नीरज पांडेय के अनुसार, जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से वाराणसी मार्ग पर भीटी प्रयागराज सीमा तक बाएं लेन पर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि आवागमन के लिए दाहिने लेन का इस्तेमाल होगा। यह भी पढ़ें- 251 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकला शाकिर, पैदल ही हरिद्वार से पहुंचा मुजफ्फरनगर सावन के पहले सोमवार तीन अगस्त के लिए रूट डायवर्जन व...